{"_id":"5a81e1694f1c1b3c718b465a","slug":"171518461289-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के गढ़ रायबरेली-अमेठी को मोदी सरकार की सौगात, मुसाफिरों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली-अमेठी को मोदी सरकार की सौगात, मुसाफिरों को मिलेगा फायदा
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने सौगात दी है। रायबरेली और अमेठी जिले की दो डबल रेल लाइनों का भी अब विद्युतीकरण कराया जाएगा। यह हाल तब है, जब इन डबल रेल ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ-साथ विद्युतीकरण कार्य भी कराने को बीते दिनों पेश किए गए आम बजट में हरी झंडी दी गई है। इससे ट्रेनें जहां रफ्तार पकड़ेंगी, वहीं प्रतिदिन इन रूटों से सफर करने वाले 40 हजार मुसाफिरों को फायदा मिलेगा। डबल रेल लाइन पर होने वाले विद्युतीकरण का कार्य जल्द शुरू कराने की उम्मीद है।
उतरेटिया-रायबरेली रेलखंड और रायबरेली-अमेठी रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। डबल रेल लाइन के साथ-साथ विद्युतीकरण कराने पर भी फोकस किया गया है। यही वजह रही कि केंद्र सरकार ने बजट में डबल रेल लाइन का विद्युतीकरण कराने की घोषणा की। उतरेटिया-रायबरेली और रायबरेली-अमेठी डबल रेल लाइन का विद्युतीकरण कराने पर 63.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अफसरों की मानें तो ट्रैक का विद्युतीकरण होने से रेलगाड़ियों का संचालन तेज रफ्तार से हो सकेगा, जिससे यात्री अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकेंगे। गौरतलब है कि इसी बजट में केंद्र सरकार ने रायबरेली-ऊंचाहार और डलमऊ-दरियापुर रेल ट्रैक का भी विद्युतीकरण कराने का एलान किया है। इस पर कुल 44.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का खाका तैयार किया गया है। स्टेशन अधीक्षक रायबरेली राकेश कुमार ने कहा कि उतरेटिया-रायबरेली और रायबरेली-अमेठी की डबल रेल लाइन के विद्युतीकरण किए जाने की जानकारी मिली है। यह यात्रियों के लिए एक अच्छा कदम है। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।
धीमी गति से चल रहा दोहरीकरण का कार्य
उतरेटिया-रायबरेली और रायबरेली-अमेठी रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य लंबे अरसे से चल रहा है, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस कार्य में पांच साल से ज्यादा का समय बीत गया है। कभी ठेकेदार लापता हो जाता है तो कभी बजट न होने के चलते कार्य बंद रहता है। अभी कुछ दिन पहले ही इसका कार्य फिर शुरू कराया गया है। दोहरीकरण कराने का मकसद यात्रियों को समय से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाना है। डबल रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ और फिर मोदी सरकार ने इन डबल लाइनों के विद्युतीकरण कराने को हरी झंडी दे दी है। अब देखना ये है कि इस कार्य को कराने में कितनी गंभीरता दिखाई जाती है।