{"_id":"5a7600ca4f1c1ba5268b81ac","slug":"171517682890-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में दो बसों समेत छह वाहन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में दो बसों समेत छह वाहन भिड़े
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में छह वाहन भिड़े, यातायात प्रभावित
बाराबंकी। हाईवे पर मसौली थाने के पास शनिवार कोे घने कोहरे में दो रोडवेज बसों सहित छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में पिकअप चालक सहित कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि मामूली चोट होने के चलते सभी इलाज कराकर घर चले गए। वहीं, हाईवे पर हुए हादसे के चलते वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा।
रामनगर की ओर से शनिवार को गन्ना लादकर जा रहे ट्रक में भिनगा से बाराबंकी मंडी जा रही पिकअप पीछे से टकरा गई। इससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक वरेज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच पीछे आ रही डीसीएम भी पिकअप से भिड़ गई। चंद पलों बाद ही बाराबंकी की ओर से आरसीसी गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक से बांसा से बाराबंकी की ओर जा अनुबंधित रोडवेज बस आमने-सामने भिड़ गई। इससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। लोग कुछ समझ पाते तब तक रामनगर की ओर से आ रही एक अन्य अनुबंधित बस पहले से ही खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस से टकरा गई। एकसाथ कई वाहनों के आपस मे भिड़ने से राजमार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परशुराम ओझा ने घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। इसके चलते करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।