फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के खनेहटा गांव में एक अधिवक्ता पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अधिवक्ता के भतीजे की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के खनेहटा गांव निवासी राजकुमार सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह कैसरगंज तहसील में अधिवक्ता हैं। गुरुवार की शाम राजकुमार गांव में मजदूरों को बुलाने के लिए गए हुए थे। तभी गांव निवासी आशाराम, कृपाराम आदि ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जानलेवा हमले में अधिवक्ता राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता के भतीजे अभिषेक सिंह ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर जानलेवा हमला व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एसएचओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियोें को हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष से आशाराम की ओर से भी पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अभद्रता करने का केस दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर अधिवक्ता राजकुमार सिंह के आवास पर दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed