फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17.04 lakhs extorted from the owner of a real estate company by threatening him

Lucknow News: रियल एस्टेट कंपनी के मालिक को धमका कर 17.04 लाख वसूले

Thu, 19 Jun 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
17.04 lakhs extorted from the owner of a real estate company by threatening him
मोहनलालगंज। रियल एस्टेट कंपनी पद्मजा ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड की उपनिदेशक पीजीआई के वृदावंन योजना के सेक्टर-6 निवासी पद्मजा सिंह ने अमर सिंह नाम के दबंग पर उनसे 17.04 लाख रुपये वसूलने और पत्नी व बहन के नाम जबरन दो प्लॉटों की रजिस्ट्री भी करा करा लेने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में फेज-4 के नाम से मोहनलालगंज के रायभानखेड़ा में उनकी एक साइट चल रही थी। इस दौरान उक्त गांव के रहने वाले अमर सिंह व उसके 40-50 साथियों ने साइट पर आकर तोड़तोड़ की। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई राजन सिंह को कार्यालय भेजकर दस लाख रुपये की मांग की। पद्मजा सिंह के पति राजीव सिंह ने 25 दिसंबर 2022 को एक लाख रुपये व 30 जून 2023 को 50 हजार रुपये अमर सिंह रुपये दे दिए। इसके बाद भी अमर सिंह ने पीड़ित को धमकाते हुए 15.55 लाख रुपये वसूल लिए। यही नहीं आरोपी ने पत्नी व बहन के नाम दो प्लॉट की रजिस्ट्री भी करा ली। पीड़ित ने पहले डर के मारे शिकायत नहीं की, लेकिन बुधवार को अमर सिंह, राजन सिंह, अमर सिंह की पत्नी, बहन व 40-50 अज्ञात के खिलाफ वसूली व धमकाने का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed