{"_id":"5fc65ad08ebc3e74f325e308","slug":"1703-new-corona-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मिले 1703 नए कोरोना पॉजिटिव, 2059 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मिले 1703 नए कोरोना पॉजिटिव, 2059 डिस्चार्ज
Tue, 01 Dec 2020 08:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 1703 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 2059 को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह अब तक कुल 5,14,087 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मरीजों के ठीक होने की दर अब 94.23 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मांगलिक आयोजनों में भी कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार से फोकस टेस्टिंग शुरू कर दी गई। 3 दिसंबर तक बैंड, कैटरिंग, टेंट, लाइट व मैरिज हॉल वालों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में अधिक मरीज वाले जिलों में, जिन जगहों पर केस मिल रहे हैं, वहां की मैपिंग की जा रही है। इन इलाकों की 4 से 10 दिसंबर तक फोकस टेस्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 143787 नमूनों की जांच हुई। इस तरह अब तक कुल 1,94,66,550 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस समय प्रदेश में 23670 एक्टिव मरीज हैं और कुल 7788 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन