{"_id":"685471e6759fb134cc0d92b7","slug":"17-sub-inspectors-and-two-constables-joined-rpf-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1257791-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरपीएफ में शामिल हुए 17 उपनिरीक्षक, दो आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरपीएफ में शामिल हुए 17 उपनिरीक्षक, दो आरक्षी
Fri, 20 Jun 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ में शामिल हुए 17 उपनिरीक्षक, दो आरक्षी
लखनऊ। 17 उप निरीक्षक कैडेट व दो आरक्षी बृहस्पतिवार को आरपीएफ में शामिल हुए। उन्हें आलमनगर स्थित बाबू जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में रेलवे सुरक्षा बल के अपर महानिदेशक शरत चंद्र पाढ़ी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर परेड भी की गई। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अपर महानिदेशक ने इससे पूर्व अकादमी परिसर में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अकादमी में दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेल सैनिक पत्रिका का विमोचन किया गया। दीक्षांत समारोह की समाप्ति पर अकादमी बैंड ने प्रस्तुतियां दीं।
इन्हें मिले पुरस्कार
समारोह में अपर महानिदेशक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया। उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ बहिरंग (आउटडोर बेस्ट), उपनिरीक्षक शेखर सुमन को सर्वश्रेष्ठ अंतरंग (इंडोर) एवं ऑलराउंड बेस्ट तथा उपनिरीक्षक दीपक दूबे को परेड कमांडर के लिए सर्टिफिकेट से नवाजा गया।