{"_id":"5ee290338ebc3e42d966d2a6","slug":"17-new-patient-three-died-from-covid-19148","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के नौ और कर्मी पॉजिटिव, लखनऊ में 17 नए मरीज, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के नौ और कर्मी पॉजिटिव, लखनऊ में 17 नए मरीज, तीन की मौत
Fri, 12 Jun 2020 11:50 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गुरुवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले। इनमें से रायबरेली, बहराइच और झांसी से आए तीन मरीजों की मौत हो गई। उधर, सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के नौ और कर्मचारी संक्रमित निकले। इसके अलावा मरीजों में पीएसी का जवान व पीजीआईकर्मी है। निरालानगर, अलीगंज और योजना भवन के निकट से भी मरीज मिले हैं।
अब लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 554 हो गई है। इनमें लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 399 है। रायबरेली के खीरों के गांव रौला निवासी युवक मुंबई में नौकरी करता था। बीमार होने के बाद तीन जून को वह कार से लौटा था। उसका टीबी का भी इलाज चल रहा था।
जांच के बाद बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे लोकबंधु अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को मौत हो गई। वहीं, बहराइच के जहीर अहमद (70) को बुधवार शाम एराज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसका शुगर लेवल, बीपी बढ़ा हुआ था। गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

साइबर हाइट्स के आसपास का इलाका बना हॉटस्पॉट
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके अलावा लीवर की बीमारी से पीड़ित झांसी के 42 वर्षीय युवक को पांच दिन पूर्व केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जांच में संक्रमित निकला। उधर, अंबेडकरनगर के फार्मासिस्ट व उसके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।
विभूति खंड में साइबर हाइट्स स्थित सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के नौ और कर्मी गुरुवार को पॉजिटिव निकले। साइबर हाइट्स इमारत के आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट जोन बनाया गया। वहीं, पीएसी का एक जवान भी संक्रमित मिला। उधर, पीजीआई के कोविड अस्पताल में ड्यूटी कर रहा पीलीभीत निवासी अटेंडेंट पॉजिटिव निकला है। वह संविदा पर है और एक जून से ड्यूटी कर रहा था। दो दिन पहले बुखार आने पर जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया।