फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गोंडा की एडी बेसिक पर 25 हजार इनाम

गोंडा की एडी बेसिक पर 25 हजार इनाम

Sun, 03 Feb 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोंडा की एडी बेसिक पर 25 हजार इनाम
गोंडा की एडी बेसिक पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन



बाराबंकी। चार साल पूर्व के चर्चित इंजीनियर शिखर हत्याकांड में नामजद गोरखपुर के बांसगांव के पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार को बदोसरांय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मामले में आरोपी उनकी पत्नी व गोंडा में एडी बेसिक पद पर तैनात मृदुला आनंद अभी फरार चल रही हैं।


एसपी ने मृदुला आनंद की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। इसके साथ ही पुरस्कार की धनराशि 50 हजार करने के लिए एसपी ने डीआईजी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



मालूम हो कि बहराइच निवासी इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव 19 जनवरी 2015 को घर से लखनऊ में रहने वाली शिक्षाधिकारी मृदुला आनंद से मिलने निकला था। दूसरे दिन सुबह बाराबंकी के बदोसरांय थाना क्षेत्र में बरदरी के पास शिखर का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके पिता विजय श्रीवास्तव ने थाना बदोसरांय में उसी दिन गोरखपुर के बांसगांव से तत्कालीन विधायक डॉ. विजय कुमार व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद के खिलाफ अपहरण, हत्या, हत्या की साजिश रचने व शव छिपाने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


पीड़ित का आरोप था कि मृदुला आनंद जब बहराइच में डीआईओएस पद पर तैनात थीं, तो उसके बेटे शिखर से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। रकम वापस न करनी पड़े इसके लिए शिखर की हत्या कर दी।


पुलिस ने विवेचना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी से शिखर के संबंधों के चलते हत्या कराने के सबूत इकट्ठा किए थे। मगर वारदात के 16 दिन बाद ही मामले की विवेचना सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर दी गई थी।


इस आदेश के खिलाफ पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट में गुहार लगाकर विवेचना बदोसरांय पुलिस से ही कराने की अपील की थी। हाईकोर्ट ने पीड़ित पक्ष की अपील पर विवेचना फिर से बदोसरांय पुलिस से कराने का आदेश दिया था।


पिछले हफ्ते हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एडीजी कानून व्यवस्था को वारदात में नामजद पूर्व विधायक व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद की गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का समय दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।


पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि शिखर हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि फरार चल रही उनकी पत्नी व गोंडा में एडी बेसिक पद पर तैनात मृदुला आनंद की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है।



एसपी ने बताया कि इनाम की धनराशि 50 हजार करने के लिए डीआईजी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही पुलिस टीम आरोपी मृदुला आनंद को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed