फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अलीनगर रानीमऊ तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण

अलीनगर रानीमऊ तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 13 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अलीनगर रानीमऊ तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण
अलीनगर रानीमऊ तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन



बाराबंकी। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने शनिवार को टिकैतनगर क्षेत्र में अलीनगर-रानीमऊ तटबंध का निरीक्षण किया। वहीं, कोठरी गौरिया गांव का भी हाल जाना।


तटबंध के किनारे कटान रोकने के लिए पूर्व में बनवाए गए कटर भी देखे। इस दौरान उन्होंने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए कुछ और कटर बनवाने के साथ ही पुलिया व रपटा पुल की मरम्मत कराने के निर्देश भी अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को दिए।
विज्ञापन



डीएम उदयभानु त्रिपाठी शनिवार को एडीएम संजय गुप्ता के साथ सबसे पहले कोठरी गौरिया गांव पहुंचे। जहां मौजूद ग्रामीणों ने नदी के पानी का दबाव अधिक होने पर सीधे ठोकर मारने और पानी बढ़ते ही कटान का खतरा बढ़ने की उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर डीएम ने गांव को बचाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि, यहां बाढ़ खंड ने कटान रोकने के लिए बीते वर्ष कटर बनवाए थे।


इस बार बाढ़ आने का समय नजदीक आ रहा है लेकिन अभी तक बाढ़ खंड द्वारा यहां कोई भी कार्य शुरू नहीं कराया गया।


कटरों के निरीक्षण के बाद डीएम ने अधिशासी अभियंता जेके लाल को गांव के साथ ही तटबंध की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल कुछ और कटरों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम क्षेत्र के लोढ़ेमऊ स्पर का भी निरीक्षण करने पहुंचे।



उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर कैंप कर शीघ्र कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कोठरी गौरिया गांव के रपटा पुल व पुलिया की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। दो-तीन घंटे के निरीक्षण के दौरान कोठरी गौरिया प्रधान विकास द्विवेदी, कमलाकांत सहित बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed