फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जमीन पर कब्जे को लेकर चली गोली, एक घायल

जमीन पर कब्जे को लेकर चली गोली, एक घायल

Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर चली गोली, एक घायल
चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद, दूसरे पक्ष के दो भाई का जख्मी
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद एक पक्ष ने चचेरे भाई को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में दूसरे पक्ष से दो भाई चोटिल हुए हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

रामकोट थाना क्षेत्र के निबहरी निवासी आनंद यादव का अपने चचेरे भाइयों से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम आनंद घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच चचेरे भाई कृष्णा और ऋषि मौके पर पहुंच गए और जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद करने लगे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कृष्णा पक्ष घर से लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और आनंद पर फायर कर दिया। गोली लगते ही आनंद घायल होकर गिर पड़ा और हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घायल आनंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मारपीट की वजह से चोटिल कृष्णा और ऋषि भी जिला अस्पताल पहुंचे। उनका भी यहां इलाज किया गया। घायल आनंद ने इस संबंध में कृष्णा और ऋषि व चाचा सोबरन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी बंदूक बरामद की है।


दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसका चचेरे भाइयों से विवाद था। इस संबंध में तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed