{"_id":"5a2ecb614f1c1b8d698c113e","slug":"161513016161-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों का शपथ ग्रहण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों का शपथ ग्रहण आज
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी स्थानों पर शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी
बहराइच। जिले के दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित होने वाले चेयरमैन पद के चार और सदस्य पद के 510 पदों पर चुनाव हुए थे। उन पदों पर विजयी होने वाले चेयरमैन और सभासदों का शपथ ग्रहण मंगलवार को स्थानीय निकाय परिसर में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद तथा रिसिया और जरवल नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे। शासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
उसी के तहत मंगलवार को 12 बजे सभी स्थानों पर नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शपथ ग्रहण के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष और सभासद कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बहराइच नगर पालिका परिषद परिसर में नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। अन्य स्थानों पर उपजिलाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न होगा।