फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 thousand vehicles did not pay tax of Rs 17 crore

Lucknow News: 16 हजार वाहनों ने नहीं भरा 17 करोड़ का टैक्स

Sat, 28 Sep 2024 04:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
16 thousand vehicles did not pay tax of Rs 17 crore
लखनऊ। परिवहन विभाग को टैक्स के 17 करोड़ रुपये जमा कराए बगैर ही 16 हजार से ज्यादा वाहन राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें से 6262 वाहनों को पहले नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर इनकी आरसी कटेगी और तहसीलदार बकाया टैक्स वसूल करेंगे।
विज्ञापन


अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह की ओर से बकाये टैक्स को लेकर की समीक्षा में सामने आया कि लखनऊ एआरटीओ प्रशासन टैक्स वसूली में पीछे है। इसकी वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




एआरटीओ (प्रशासन) से मांगी गई टैक्स बकाये की रिपोर्ट के अनुसार 16,344 वाहनों पर 17,99,000,34 रुपये टैक्स बकाया है।

...इसलिए बरती जा रही लापरवाही

आरटीओ कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि टैक्स बकाये की समीक्षा में कई बड़े ट्रांसपोर्टरों के नाम भी सामने आए हैं। इसके चलते एआरटीओ प्रशासन कार्रवाई से बच रहे हैं। पूर्व में तैनात रहे अधिकारी भी इनसे टैक्स वसूलने में कामयाब नहीं हो सके। सिर्फ छोटे वाहनों से बकाया वसूलकर वाहवाही लूटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed