फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16, 500 rupees theft in bank

टप्पेबाजों ने बैंक के अंदर ठेकेदार से 16.5 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
16, 500 rupees theft in bank
लखनऊ। चिनहट के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के अंदर घुसकर टप्पेबाजों ने नकली नोट का झांसा देकर ठेकेदार से 16,500 रुपये पार कर दिए। पुलिस, बैंक के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चिनहट के न्यू गुलिस्तां कॉलोनी निवासी ठेकेदार मो. रजा का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चिनहट शाखा में खाता है। रजा के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह शाखा में रुपये निकालने गए थे। उन्होंने अपने खाते से 48 हजार रुपये निकाले। अभी वह रुपये गिन रहे थे। इसी बीच दो युवक उनकेपास पहुंचे। पेन मांगा और कहा कि नोट नकली है। इसके बाद अपनी बातों में उलझाकर उनसे नोट लेकर गिनने लगे। कुछ ही देर बाद युवकों ने पीड़ित को नोट वापस करते हुए कहा कि असली हैं। इसके बाद वहां से निकल गए।
विज्ञापन

आरोपियों के जाने के बाद जब उन्होंने रुपये गिने तो उसमें 16,500 रुपये कम थे। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के अंदर दो वारदात
मोहनलालगंज के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मोहनलालगंज कस्बे के कालेश्वर पुरम निवासी फॉर्मासिस्ट सुबोध शर्मा की पत्नी सुनीता बुधवार दोपहर रुपये निकालने गई थीं। बैंक में काउंटर पर दहियर निवासी राजगीर पुत्तीलाल की पत्नी शिवकुमारी भी रुपये निकालने के लिए उनके साथ ही खड़ी थीं। सुनीता ने बैंक से 25 हजार और शिवकुमारी ने 40 हजार रुपये निकाले। तभी वहां मौजूद अज्ञात शख्स ने नोट नकली बताकर गिनने के बहाने सुनीता के 7500 और शिवकुमारी के 13,500 रुपये पार कर दिए। वहीं ठीक उसी तरह की वारदात बृहस्पतिवार को चिनहट के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई जहां ठेकेदार से टप्पेबाजों ने नकली नोट की बात कहकर 16,500 रुपये उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed