फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14.67 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें

14.67 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें

Thu, 14 Feb 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
14.67 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें
14.67 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें
विज्ञापन



रायबरेली। प्रदेश सरकार ने जिले की 12 सड़कों और बसहा नाले पर पुल निर्माण के लिए 14.67 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। त्वरित विकास योजना से जिले की हरचंदपुर, बछरावां और सरेनी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए ये बजट दिया गया है।


बजट मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को सड़कों का काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



सरेनी से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, बछरावां से भाजपा विधायक रामनरेश रावत और हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने सड़कों के निर्माण के लिए त्वरित विकास योजना से बजट का डिमांड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में सतांव ब्लॉक के दिल्लीहार मजरे अटौरा खुर्द से चंदवल गांव तक नई सड़क केे निर्माण के साथ ही इसी मार्ग के बीच स्थित बसहा नाले पर पुल के निर्माण का अनुरोध किया गया था, जिससे हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो सके। शासन ने इन प्रस्तावों को स्वीकृत करते हुए 14.67 करोड़ रुपये त्वरित विकास योजना से जिले को दिए हैं। सड़कों के निर्माण का काम ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


जिले में तीन सीड स्टोर एंड टेक्नालॉजी डेसेमिनेशन सेंटरों के लिए भी 2.55 करोड़ रुपये त्वरित विकास योजना से दिए गए हैं। 85-85 लाख के ाीड सेंटरों का निर्माण हरचंदपुर, सदर और छतोह में कराया जाएगा। संबंधित कार्यदायी विभाग को बजट एलॉट कर दिया गया है। यह काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।



जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जिले के हरचंदपुर, सरेनी और बछरावां क्षेत्रों में 12 सड़कों और बसहा नाले पर पुल निर्माण के लिए त्वरित विकास योजना से धनराशि मिली है। सड़कों का काम ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से होना है। विभाग में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed