फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   साईं थंडर्स व एसएस क्लब ने जीते मुकाबले

साईं थंडर्स व एसएस क्लब ने जीते मुकाबले

Wed, 13 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
साईं थंडर्स व एसएस क्लब ने जीते मुकाबले
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेें आयोजित सीनियर समर क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में साईं थंडर्स ने राइजिंग इलेवन को 8 रनों से तथा दूसरे मैच में एसएस क्लब ने कूकाबूरा इलेवन को 65 रनों से हरा कर अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

पहला मैच राइजिंग इलेवन व साईं थंडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साईं थंडर्स की ओर से विप्रज निगम ने 38 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके साथ ही हर्षित यादव के 13 रनों की बदौलत बीस ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए। राइजिंग इलेवन की ओर से प्रियश त्रिपाठी, अमन कुमार व निखिल शुक्ला ने दो-दो तथा रणवीर प्रताप सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग इलेवन की ओर से विनायक निगम के 31 रन, रणवीर प्रताप सिंह के 17 रन तथा अनंत गुप्ता के 15 रनों की मदद से टीम 19 ओवर में 110 रन ही बना सकी। साईं थंडर्स की ओर से सानू तिवारी ने 4 विकेट, अभिराज सिंह ने 3 विकेट लिए। उधर, दूसरा मैच एसएस क्लब और कूकाबूरा इलेवन के बीच खेला गया। बैटिंग करने उतरी एसएस क्लब की ओर से कप्तान सत्यम अवस्थी ने 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। इसके अलावा गौरव सिंह के 26 रन तथा शिवम जायसवाल के 16 रनों की मदद से बीस ओवर में सात विकेट पर 131 रन बनाए। कूकाबूरा इलेवन की ओर से अविनाश ने दो, शिवम वर्मा ने दो विकेट व शौर्य सिंह व फैजान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूकाबूरा इलेवन की ओर से सौरभ सिंह के 22 रन, अविनाश के 14 रन व शिवम के 10 रनों की बदौलत 16 ओवरों में 66 रन बना सकी। एसएस क्लब की ओर से शिवम जायसवाल ने 13 रन देकर तीन विकेट, गौरव सिंह, गौरव प्रताप सिंह व अनुराग श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिया। मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार सानू तिवारी व शिवम जायसवाल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed