{"_id":"5b0af69c4f1c1ba06e8b4e89","slug":"151527445148-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक बेबी की सेहत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक बेबी की सेहत में सुधार
Updated Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोलोडियन बेबी की सेहत में सुधार होने लगा है। तीन दिन चले इलाज के बाद सांस लेने की दिक्कत समाप्त हो गई है। बाल रोग विशेषज्ञ के मुताबिक दो हफ्ते में मासूम की हालत और बेहतर हो जाएगी। बच्चे का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है।
बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के चौधरी डीह बिनहोनी गांव निवासी अनीता देवी ने गुरुवार दोपहर में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा सामान्य बच्चों से अलग था। उसकी त्वचा मोम जैसी थी। वह सामान्य तरीके से सांस भी नहीं ले पा रहा था। पिता ने बच्चे को बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच जिला अस्पताल में दिखाया।
पर तीनों जिले के डॉक्टर इलाज के बजाय बच्चे को रेफर करते रहे। थक हारकर पिता अलखराम ने उसे बहराइच के डिगिहा तिराहा स्थित एक निजी क्लीनिक में बच्चे को भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. शिशिर ने उसे कोलोडियन बेबी बताया और इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
डॉ. शिशिर ने बताया कि बच्चे की सेहत में सुधार हो रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाया है। अभी बच्चे को अन्य बच्चों से अलग आइसोलेशन यूनिट में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया है।
डॉक्टर बोले-फ्री में करेंगे इलाज
चिकित्सक डॉ. शिशिर अग्रवाल ने बताया कि कोलोडियन बेबी का इलाज अब तक फ्री में किया है। माता-पिता की स्थिति ठीक नहीं है। बच्चा जब तक क्लीनिक में रहेगा, उसका इलाज फ्री में करेंगे।