{"_id":"5b0aef1a4f1c1b9c6e8b4dbb","slug":"151527443226-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर दो लोगों की गई जान
Updated Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/मिश्रिख। जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। यह घटनाएं शहर व मिश्रिख कोतवाली क्षेत्रों में हुई हैं। दोनों ही घटनाओं को पुलिस आत्महत्या बता रही है।
मछरेहटा थाना क्षेत्र के अंदपुर सेनपुर गढ़ी गांव निवासी विशंभर (35) शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। रविवार को मिश्रिख मछरेहटा मार्ग पर मिश्रिख कस्बे के निकट ही रेल ट्रैक पर लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक साइकिल खड़ी थी, वहीं पर मोबाइल भी रखा था। खबर फैलते ही विशंभर के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त विशंभर के रूप में की। परिवारीजनों ने घटना को आत्महत्या बताया है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरा अर्जुनपुर गांव निवासी सुशील कुमार (38) रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाता था। रविवार सुबह वह रिक्शा लेकर कमाने निकला था। शहर में जेल रोड पर ओवरब्रिज के नीचे उसने रिक्शा खड़ा कर दिया। जिसके बाद कचहरी हाल्ट के करीब गुजरी रेल लाइन पर खड़ा हो गया। इसी बीच ट्रेन उधर से गुजरी, जिससे मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रिक्शा चालक ने ट्रेन के आगे जाकर आत्महत्या की है। इधर, परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुशील कुमार इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, वहीं बीमार भी रहता था। शायद इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।