{"_id":"5ada248f4f1c1b330a8b59d1","slug":"151524245647-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार लोगों को मिला एलपीजी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार लोगों को मिला एलपीजी कनेक्शन
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तीन हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया। 27 जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन देकर चूल्हा व सिलेंडर वितरित किया।
शासन के निर्देश पर जिले में 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 मई तक चलेगा। शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस का आयोजन किया गया। 27 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिया गया। जयसिंहपुर के गंगेव व बगिया गांव में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक सीताराम वर्मा, गैस एजेेंसी संचालक जियाउल हसनैन ने पात्रों को घरेलू गैस का कनेक्शन दिया। लंभुआ के जगन्नाथपुर गांव में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक देवमणि दुबे ने लोगों को घरेलू गैस कनेक्शन देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दूबेपुर ब्लॉक के रामापुर में विधायक सूर्यभान सिंह ने, कादीपुर में विधायक राजेश गौतम ने, सैफुल्लागंज में काशी क्षेत्र के महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने और कुड़वार के सोहगौली में भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला पंचायत सदस्य बबिता तिवारी, एचपीसीएल के नोडल अधिकारी राहुल यादव ने लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन बांटा। दूबेपुर ब्लॉक के लोलेपुर में पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल की ओर से सिलेंडर बांटा गया। कई जगहों पर आयोजित उज्ज्वला कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में गैस एजेेंसी संचालक हाजी मो. शमीम, राना नसरीन, सऊदखान, धर्मेंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र, विजय सिंह रघुवंशी, राजेश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय के प्रसाद, ऑयल कंपनी के डीजीएम संजय कालरा, कुड़वार एसओ नंद कुमार तिवारी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।