{"_id":"5ad624cb4f1c1b320a8b5130","slug":"151523983563-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर युवक की मौत
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से गिरकर युवक की मौत
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर बाजार में स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठा एक युवक सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अलीगंज थाना अंतर्गत मुल्लामुसहा गांव निवासी अहद अली (35) पुत्र मोहम्मद हुसैन सोमवार देर शाम अपने भतीजे गुड्डू के साथ बाइक से टांडा जा रहा था।
जब वे दोनों सद्दरपुर बाजार स्थित मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे, तो ब्रेेकर के चलते झटका लगने से अहद सड़क पर गिर पड़ा। गुड्डू को उसके बाइक से गिरने का पता ही नहीं चल सका।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर गुड्डू ने बाइक रोकी तो देखा कि अहद सड़क पर बेहोश पड़ा है। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बेवाना थाना अंतर्गत हरदोपुर गांव निवासी घनश्याम (45) पुत्र जयश्री व फैजाबाद के गोसाईगंज थाना अंतर्गत तेजापुर गांव निवासी लल्लन (24) पुत्र रामअजोर सोमवार देर शाम बाइक से बेवाना से बसंतपुर जा रहे थे।
दोस्तपुर बाजार के पास पिकअप की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। सुल्तानपुर के कादीपुर थाना अंतर्गत पंडित का पूरा निवासी रविशंकर (32) पुत्र त्रिभुवन सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
मऊ जनपद के कोठिया निवासी रामबेचन (50) पुत्र पूर्णमासी, आगरा जनपद के गौरापुर निवासी दिनेश (24) पुत्र रमेशचंद्र व लखनऊ के आलमबाग निवासी रामअवध की पत्नी किशोरी (40) मंगलवार भोर जीप से मऊ से लखनऊ जा रहे थे।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर के पास अचानक जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसों में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रामबेचन, दिनेश व किशोरी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।