फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाइक सवार पुलिसकर्मी दस मिनट में पहुंचेंगे घटनास् थल

बाइक सवार पुलिसकर्मी दस मिनट में पहुंचेंगे घटनास् थल

Tue, 10 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार पुलिसकर्मी दस मिनट में पहुंचेंगे घटनास्
थल
बहराइच। डीजीपी ने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था पहले से और बेहतर हुई है। पुलिस की कार्रवाई प्रतिक्रिया का समय 23 मिनट से घटकर 14 मिनट पर पहुंच गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था निरंतर सुधर रही है। उन्होंने डायल 100 सेवा की 19 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


कहा कि सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर बाइक सवार पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित को न्याय देंगे। पुलिस लाइन में पुलिस माडर्न स्कूल का उद्घाटन कर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एसएसबी सेंटर अगैया पहुंचकर सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर मंथन किया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह सोमवार को बहराइच दौरे पर सुबह 9:30 बजे जिले में पहुंचे। शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद डीजीपी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पुलिस माडर्न स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल तक संचालित विद्यालय को इंटर तक उच्चीकृत करवाने की भी बात कही। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के विज्ञान के छात्रों ने पर्यावरण, स्वच्छता आदि विषयों पर मॉडल की प्रदर्शनी लगाई, जिसकी डीजीपी ने सराहना की।

पुलिस माडर्न स्कूल को मिला नया भवन
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि पुलिस माडर्न स्कूल की नींव 2001 में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अभी जूनियर हाईस्कूल तक पढ़ाई होती है। लेकिन हाईस्कूल की कक्षाओं का संचालन शुरू करवाया गया है।

इंटर कॉलेज में स्कूल तब्दील होगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ के बजट से 10 कक्षा कक्षों का निर्माण हुआ है। यहां पर कंप्यूटर के साथ अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।


संसाधन पर खर्च होंगे 70 हजार
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि स्कूल के संसाधन अत्याधुनिक रहेंगे, जिससे पढ़ाई हाईटेक हो सके। इस पर लगभग 70 हजार का खर्च आएगा। आपसी सामंजस्य से इसकी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed