{"_id":"5abfbf1a4f1c1bec618b4a8f","slug":"151522515738-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती पर शनिवार को रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
रामनगरी के विभिन्न मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, रामलला सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने माथा टेका और दर्शन-पूजन किया। हालांकि रामनगरी के मंदिरों में हनुमान जयंती छोटी दीपावली के दिन मनाई जाती है। वहीं दक्षिण की परंपरा के अनुसार कुछ मंदिरों में चैत्र पूर्णिमा पर भी हनुमंत जयंती मनाई जाती है। इसका प्रचलन अब अयोध्या में भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में नागेश्वरनाथ मंदिर के पीछे स्थित श्रीकालेराम मंदिर में हनुमान जयंती पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर में विराजमान कालेराम भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रृंगार किया। मंदिर के राघवेंद्र देश पांडेय ने बताया कि सुबह भगवान की मंगल आरती, अभिषेक किया गया। वहीं हनुमानबाग में भी बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया।
अयोध्या के मुख्य मार्ग रहे जाम
हनुमान जयंती पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते अयोध्या के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। मुख्यत: हनुमानगढ़ी चौराहा, श्रृंगार हाट, नयाघाट, दंतधावनकुंड तिराहा आदि पर दिनभर जाम लगा रहा। वहीं छोटे-बड़े वाहनों का अयोध्या में प्रवेश रोक दिया गया और श्रीराम अस्पताल के पास से रूट डायवर्ट कर रेलवे स्टेशन, रायगंज, रानीबाजार होकर वाहनों को निकाला गया। इसके चलते इन मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा। यहां रायगंज निवासी आलोक निगम, संजय पांडेय, सनक गुप्ता आदि ट्रैफिक की व्यवस्था का संचालन करते रहे।