{"_id":"5a55004c4f1c1b1f168b7d71","slug":"151515520076-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से सफाईकर्मी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से सफाईकर्मी की गई जान
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी एक सफाईकर्मी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
परिवारीजनों के अनुसार, अकबरपुर थाना अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (23) पुत्र रामसहाय की तबियत मंगलवार सुबह अचानक खराब हो गई। उसे पेट में तेज दर्द होने के साथ ही उल्टी होने लगी। हालत गंभीर होने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर वालों की मानें तो उसकी तबीयत विषाक्त पदार्थ खाने से बिगड़ी। परिवारीजनों के अनुसार, एक दिन पहले सोमवार को जितेंद्र अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर घर आया था। मंगलवार सुबह उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जितेंद्र अकबरपुर नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था।