फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   फांसी पर लटका मिला महिला सिपाही का शव

फांसी पर लटका मिला महिला सिपाही का शव

Mon, 13 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला महिला सिपाही का शव
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी आवास में सोमवार शाम एक महिला सिपाही का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। बरेली जिले के बंथरा थाना क्षेत्र के फतेहगंज निवासी दिव्या भारती जिले के पुलिस महकमे में तैनात थी। इन दिनों उसकी तैनाती डीएम कार्यालय में हमराही के पद पर थी। शाम को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी आवास में लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था, जबकि कान में मोबाइल फोन की लीड लगी हुई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फांसी के फंदे से उतारा। एसपी आनंद कुलकर्णी ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि महिला सिपाही के परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है। प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। उसने किन कारणों से फांसी लगाई, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


एडीएम स्टेनो के नाम आवंटित है आवास
जिस सरकारी आवास में सिपाही दिव्या भारती का शव फांसी पर लटका पाया गया है। वह सरकारी आवास एडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो सुषमा देवी के नाम पर आवंटित है। बताया जा रहा है कि सुषमा व दिव्या के बीच गहरी दोस्ती थी। इस वजह से वह सुषमा के साथ ही उसके सरकारी आवास में रहने लगी थी।
विज्ञापन


अंतिम कॉल से राज खुलने की उम्मीद
दिव्या का शव जिस अवस्था में पाया गया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना के वक्त वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसके कान में मोबाइल फोन की लीड लगी थी। इस वजह से इस बात पर अधिक बल दिया जा रहा है कि दिव्या ने मोबाइल फोन पर बात करते समय किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर दिव्या भारती के जिम्मे छोड़कर गई थी सुषमा
बतातें हैं कि सुषमा के घर मांगलिक कार्यक्रम था। इस वजह से सुषमा अपने सरकारी आवास को सिपाही दिव्या भारती की जिम्मेदारी पर छोड़कर घर गई थी। इसी बीच उसके कमरे में ऐसी घटना हो गई।


तय था विवाह
बताया जा रहा है कि सिपाही दिव्या भारती का विवाह बरेली के ही कैलाश नाम के युवक से तय था। कैलाश सोमवार को दिव्या भारती से मिलने के लिए उसके घर आया था। इससे पहले कि उसकी दिव्या भारती से मुलाकात होती, पुलिस ने दिव्या का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed