{"_id":"5953fa7e4f1c1b42598b4661","slug":"151498675838-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म किया : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म किया : नंदी
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म किया : नंदी
प्रभारी मंत्री ने बचत भवन में सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं
181 महिला ज्योति लाइन सेवा का शुभारंभ किया, हरी झंडी दिखाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री/ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को बचत भवन में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान अपने सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां गिना कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म किया। पिछली सरकारों में वीआईपी जिलों को ही भरपूर बिजली दी जाती थी, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हर जिले को 24 घंटे, तहसील को 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली देने की पहल की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 100 दिन में जो कर दिखाया, वह पिछली सरकारें पांच साल में नहीं कर पाई। प्रदेश सरकार आम जनता और किसान हित में कई योजनाएं शुरू की। किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि आगे भी प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को करने के लिए कदम उठाएगी। इस दौरान मंत्री ने सबका साथ, सबका विकास 100 दिन विश्वास के पुस्तक का वितरण किया। इस पुस्तक में प्रदेश सरकार के 100 दिन में कराए गए कार्यों का बखान किया गया है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 181 महिला ज्योति लाइन सेवा का शुभारंभ किया और हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी गौरव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट
अप्टा कांड के सवाल पर चुप्पी साध गए प्रभारी मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री के सामने बुधवार को जिले में बढ़ रहे अपराध का मुद्दा उठाया गया। अप्टा मजरे इटौरा कांड में यूपी 100 पुलिस के देर से पहुंचने और वारदात को हादसा करार देने की बाबत पूछा गया तो प्रभारी ने इन सवालों के जवाब को टाल गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।