फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   151 feet Statue of lord lakshman in lucknow

शहर में लगेगी लक्ष्मणजी की सबसे ऊंची प्रतिमा, नगर निगम सदन की बैठक में फैसला

Sat, 10 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
151 feet Statue of lord lakshman in lucknow
शहर में लक्ष्मणजी की 151 फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा राजधानी में सबसे ऊंची होगी। नगर निगम सदन ने शुक्रवार को नए वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्ताव पास किया। प्रतिमा के लिए बजट में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च को भी मंजूरी दी गई। लोक भवन में लगी अटलजी की प्रतिमा 25 फीट ऊंची है। कोरोना संकट और चुनावी माहौल को देखते हुए पार्षद कोटे को अब चार के बजाय दो किस्तों में जारी करने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार होगा जब तिमाही के बजाय छमाही किस्त जारी की जाएगी। कोरोना के बचाव कार्यों पर खर्च के लिए भी पांच करोड़ का बजट पास किया गया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग वाले भवनों को गृहकर में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने के प्रस्ताव को भी सदन ने पास कर दिया। करीब तीन घंटे चली सदन की बैठक में बिना संशोधन के ही बीते माह कार्यकारिणी से पास हो चुके करीब 19 अरब के बजट को पास कर दिया गया है।
विज्ञापन

पार्षद कोटे को पूर्व की तरह ही 1.25 करोड़ जीएसटी रहित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद गिरीश मिश्रा, सपा पार्षद राजकुमार सिंह राजा, शैलेंद्र सिंह बल्लू, भाजपा पार्षद दल के उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी और कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी सहित सभी पार्षदों ने मांग रखी, पर वह पूरी नहीं हो पाई। बजट को बिना चर्चा कराए ही पास किए जाने को लेकर सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। इसके बाद आधा घंटे की चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और बिना संशोधन के ही बजट पास हो गया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि अभी लक्ष्मणजी की प्रतिमा 151 फीट ऊंची बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन ऊंचाई को लेकर अभी थोड़ा मंथन चल रहा है। यह तय है कि प्रतिमा 100 फीट से ऊंची रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के डर से आधे सदस्य ही पहुंचे
संक्रमण के डर के चलते बैठक में निर्वाचित और नामित 117 पार्षदों में से महज 51 ही पहुंचे। पार्षदों की थर्मल स्कैनिंग भी की गई। जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला। कुछ पार्षद वर्चुअल भी जुड़े थे।
शहर में बनेगा एक महिला बाजार
महिला दिवस के मौके पर आयोजित हुए विशेष सदन में पास हुए महिला बाजार बनाए जाने के प्रस्ताव को सदन ने पास कर दिया। महापौर ने बताया कि बाजार कहां पर बनेगा, इसे लेकर जगह तय की जानी है। महिला बाजार में दुकानदार मालिक से लेकर कर्मचारी तक सभी महिलाएं ही होंगी।

किसको कितना बजट खर्च का मिला अधिकार
प्रत्येक वार्ड के पार्षद को : 1.25 करोड़ रुपये
महापौर को : 16 करोड़ रुपये
नगर आयुक्त को : 05 करोड़ रुपये
कहां से कितनी आय का प्रावधान
गृहकर : 310 करोड़
विज्ञापन शुल्क : 10 करोड़
कल्याण मंडप किराया : 02 करोड़
औरंगाबाद खालसा मल्टीस्टोरी आवासीय योजना : 100 करोड़
पार्किंग ठेका : 15 करोड़
यूजर चार्ज : 36 करोड़
अवस्थापना निधि : 50 करोड़
रोड कटिंग : 10 करोड़
विकास प्राधिकरण, आवास विकास योजना हैंडओवर : 60 करोड़
बॉन्ड जारी करने से मिली प्रोत्साहन राशि : 26 करोड़
अमृत योजना : 10 करोड़
15वां वित्त : 224 करोड़
समग्र विकास : 150 करोड़
नगर विकास योजना : 50 करोड़
स्वच्छ भारत मिशन : 15 करोड़
कहां कितना होगा खर्च
कर्मचारियों का वेतन भत्ता : 67 करोड़
डीजल-पेट्रोल : 45 करोड़
नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन : 36 करोड़
ठेका सफाई : 140 करोड़
कोरोना बचाव : 05 करोड़
स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस : 21 करोड़
पार्क मेंटेनेंस : 30 करोड़
कल्याण मंडप : 1.5 करोड़
सड़क निर्माण मरम्मत : 160 करोड़
वेंडिंग जोन विकास : 02 करोड़
नगर निगम के स्कूलों का मेंटेनेंस : 04 करोड़
पार्किंग स्टैंडों का सुधार व रखरखाव : 08 करोड़
पेंशन भुगतान : 80 करोड़
नाला सफाई : 05 करोड़
लावारिस शवों का निस्तारण : 10 लाख
श्मशान व कब्रिस्तान मरम्मत : 30 लाख
कान्हा उपवन गौशाला : 11 करोड़
ये प्रस्ताव भी हुए पास
- नगर निगम के इंटर कॉलेजों में संविदा शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन, अभी शिक्षक और बाबू का वेतन है एक सामान।
- सदन व कार्यालयों की मरम्मत पर खर्च किए जाएंगे तीन करोड़।
- निगम की जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने के लिए फेंसिंग पर दो करोड़ होंगे खर्च।
- पूर्व सैनिक, पत्रकार, नगर निगम कर्मचारी, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित कई अलग-अलग सम्मान से पुरस्कृत शहरवासियों को गृहकर में छूट दिए जाने का प्रस्ताव भी पास।
- बाल्मीकि समाज के लिए सामुदायिक केंद्र बनाने पर 50 लाख।
- भगत सिंह, राजगुरुव सुखेदव की प्रतिमा एक साथ पार्क चिह्नित कर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed