{"_id":"6765c59ee611b078cb0dc6f5","slug":"150-players-will-participate-in-roller-skating-raebareli-news-c-101-1-slko1034-124547-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोलर स्केटिंग में भाग लेंगे 150 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोलर स्केटिंग में भाग लेंगे 150 खिलाड़ी
विज्ञापन
रायबरेली। डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से द्वितीय जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 28 दिसंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में होगा। यह निर्णय शुक्रवार को एसोसिएशन की प्रभु टाउन में हुई वार्षिक आम सभा की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने रूपरेखा तय होने के बाद आयोजन की तिथि और स्थान घोषित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर के 150 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग महासंघ के निर्देशन में होगी। इसमें प्रदेश संघ की ओर से ऑब्जर्वर एवं ऑफिशियल्स भी नियुक्त किए जाएंगे। सभी विद्यालयों को एंट्री फॉर्म एवं आमंत्रण भेजे जाने लगे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले सकें। हर आयु वर्ग के लगभग 150 खिलाड़ियों के आने का अनुमान है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
कोषाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। संयुक्त सचिव रीना मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के संबंध में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार की जरूरत है। बैठक में लक्ष्मीकांत शुक्ल, बच्चू त्रिवेदी, माताप्रसाद वर्मा, सत्यम तिवारी, राधेश्याम सिंह, सौरभ कुमार, योगेश कुमार, रजत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, नवनीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।