इंटर कॉलेजों 15 विषयों की पढ़ाई बंद!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में अनुपयोगी हो चुके 15 विषयों की पढ़ाई बंद कर दी है। इन विषयों के शिक्षकों को दूसरे विषयों की पढ़ाई के लिए लगाया जाएगा। साथ ही भविष्य में इन पदों पर भर्तियां नहीं की जाएंगी।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने स्कूलवार इन विषयों के शिक्षकों के सृजित, कार्यरत और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षकों से जल्द ही इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में समय की मांग के अनुरूप विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की स्थापना के समय जर्मन, फ्रेंच, रूसी, लैटिन समेत 15 विषयों की पढ़ाई शुरू कराई गई थी, लेकिन इंटर कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्र अब इन विषयों को नहीं लेते हैं।
इसके बावजूद इन विषयों के शिक्षकों की भर्तियां की जाती रही हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन विषयों की पढ़ाई बंद करने का निर्णय किया है।
शिक्षा निदेशकों से मांगी गई जानकारी
इनके शिक्षकों को दूसरे विषयों में लगाने की तैयारी है। इसके आधार पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से इस संबंध में पूरी जानकारी मांगी गई है।
इन विषयों की नहीं होगी पढ़ाई
जर्मन, तिब्बती, फ्रेंच, रूसी, लैटिन, चीनी, रक्षा अध्ययन, सांख्यिकी, चर्म शिल्प, यांत्रिक अभियंत्रण के तत्व, वैद्युत अभियंत्रण के तत्व, कुलाल विज्ञान, औद्योगिक रसायन, मूर्तिकला व व्यावसायिक कला।
माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक रमेश का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के गठन के समय इन विषयों को कोर्स में शामिल किया गया था।
अब छात्र इन विषयों को नहीं लेते हैं, इसलिए इनकी पढ़ाई बंद करने का निर्णय किया गया है। इन शिक्षकों को दूसरे विषयों में समायोजित किया जाएगा।