फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 more wheat procurement centers opened

Lucknow News: 15 और गेहूं खरीद केंद्र खुले

Mon, 03 Apr 2023 06:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Apr 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
15 more wheat procurement centers opened
रायबरेली। जिले में किसानों का गेहूं सरकारी मूल्य में खरीदने के लिए 15 और गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। पूर्व में 73 केंद्रों की स्वीकृति डीएम ने दी थी। अब संख्या बढ़कर 88 हो गई है। उप्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा ने रोहनियां, डलमऊ की उपमंडी द्वितीय, लालगंज की मंडी द्वितीय, हरचंदपुर द्वितीय, सलोन मंडी तृतीय व चतुर्थ, शिवगढ़ द्वितीय में नए गेहूं क्रय केंद्र खोले गए है। पीसीएफ की ओर से अमावां ब्लॉक की साधन सहकारी समिति बल्ला बावन बुजुर्ग, दीनशाह गौरा ब्लॉक की समिति गोविंदपुर माधौ, खीरों की समिति पाहो, ऊंचाहार की समिति किशुनदासपुर, रोहनियां ब्लॉक की समिति सराय अख्तियार, महराजगंज ब्लॉक की समिति कोटवा मोहम्मदाबाद, सलोन ब्लॉक की समिति मोहनगंज व सूची में नए गेहूं खरीद केंद्र खोला गया है। डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को नए खरीद केंद्रों पर सारी सुविधाएं मुहैया कराकर तुरंत गेहूं खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे समय से खरीद का लक्ष्य पूरा किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed