फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 FSSOs and three fso Transferred in UP Fire Department Read Who Has Been Posted Where

UP News: यूपी में अग्निशमन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 FSSO और तीन FSO के हुए तबादले; पढ़ें किसे कहां भेजा गया

Sat, 30 May 2026 06:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 06:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। 15 FSSO और तीन FSO का स्थानांतरण हुआ है। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां भेजा गया...

विज्ञापन
15 FSSOs and three fso Transferred in UP Fire Department Read Who Has Been Posted Where
तबादले (सांकेतिक)

विस्तार

यूपी में अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय ने शनिवार को अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के आधार पर अग्निशमन व अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को एक जून तक नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक, सुशील कुमार को लखनऊ से रायबरेली, मनीराम सरोज को रायबरेली से लखनऊ तथा जितेंद्र कुमार को गौतमबुद्ध नगर से कानपुर नगर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह दुर्गेश कुमार का फिरोजाबाद से झांसी, कुमर पाल सिंह का हाथरस से गौतमबुद्ध नगर, शीशपाल सिंह का बिजनौर से मुरादाबाद और सुभाष चंद्र का बिजनौर से हाथरस तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महन्थू को प्रयागराज से गोरखपुर, दीपचंद्र को वाराणसी से गोरखपुर, वनारसी दास को अलीगढ़ से लखनऊ, कमलेंद्र कुमार सिंह को लखनऊ से गोरखपुर तथा राजेंद्र प्रसाद को लखनऊ से महाराजगंज भेजा गया है।


इसके अलावा मूलचंद्र सिंह तोमर का गाजियाबाद से बिजनौर, रमेश चंद्र का गोरखपुर से वाराणसी, वीर सेन सिंह का महाराजगंज से गौतमबुद्ध नगर, पशुपति नाथ मिश्र का बस्ती से लखनऊ, नसिरुद्दीन खान का सिद्धार्थनगर से प्रयागराज तथा गेनालाल का बहराइच से सिद्धार्थनगर स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed