{"_id":"5eab35b38ebc3e904b44bf58","slug":"15-corona-positive-patient-discharge109","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर
Fri, 01 May 2020 05:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू और बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा अस्पताल से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज होकर 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज घर पहुंच गए हैं। केजीएमयू से तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि डिस्चार्ज हुए तीन मरीजों में दो लखनऊ के व एक विशनगढ़ बाधूपुर से है। अब 14 मरीजों को घर भेजा गया है। चार मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं।
संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉ. डी. हिमांशु के मुताबिक, सदर कैंट क्षेत्र के 44 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को 15 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 35 वर्षीय दूसरा मरीज लखनऊ के अमीनाबाद का है। 16 अप्रैल को भर्ती किया गया था।

Trending Videos
डिस्चार्ज हुए लोग लखनऊ और सहारनपुर के
उन्होंने बताया कि इटावा निवासी 70 वर्षीय मरीज को 18 अप्रैल को भर्ती कराया गया। ये अब ठीक हो चुके हैं लेकिन घर पर क्वारंटीन रहेंगे। वहीं राम सागर मिश्रा अस्पताल से गुरुवार को 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
एसडीएम डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज हुए लोग लखनऊ और सहारनपुर के हैं। अस्पताल में एक माह में भर्ती 81 में से 54 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
एसडीएम डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज हुए लोग लखनऊ और सहारनपुर के हैं। अस्पताल में एक माह में भर्ती 81 में से 54 डिस्चार्ज हो चुके हैं।