फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है भाजपा-गैरुल हसन रिजवी

अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है भाजपा-गैरुल हसन रिजवी

Mon, 05 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है भाजपा-गैरुल हसन रिजवी
अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है भाजपा : रिजवी
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बोले, मदरसों में एमडीएम और बेगम हजरत महल के नाम से चलेगी छात्रवृत्ति योजना
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गैरुल हसल रिजवी ने कहा है कि भाजपा अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। प्रदेश और केंद्र सरकार अल्पसंख्यक हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसका सीधा लाभ अल्पसंख्यकों को मिलेगा। अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के 1500 मामले लंबित हैं, जिनका निस्तारण जल्दी करने का प्रयास किया जाएगा। अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस ने 2200 जबकि भाजपा ने 4400 करोड़ रुपये दिए हैं। प्राइमरी स्कूलों की तरह मदरसों में एमडीएम और बेगम हजरत महल के नाम छात्रवृत्ति योजना चलाई जाएगी।

वे रविवर को आईटीआई और फिर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपाइयों से मुलाकात के साथ मीडिया से रूबरू हुए। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यकों को गुमराह करके सिर्फ विपक्षी पार्टियां वोट की राजनीति कर रही हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आईटीआई गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की योजनाओं में किसी कीमत पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई मंजिल योजना के तहत अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक एनजीओ काम कर रहा था। इस योजना के लिए 3300 करोड़ दिए गए थे, जिसमें केवल पांच करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें गड़बड़ी को देखते हुए कार्य रोकने के साथ एनजीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के साथ जीबी सिंह, भूपेंद्र श्रीवास्तव, राहुल सिंह, संदीप जैन, राजेश अग्रवाल, दिनेश खेतान, प्रभाकर गुप्ता, मुनीष अग्रवाल आदि लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed