{"_id":"593505ee4f1c1be6028b4574","slug":"149664716312017-raibaraily-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2017 का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2017 का समापन
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॅरिअर संवारने को युवाओं में दिख ललक
अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2017 का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। ‘अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य-17’ में रविवार को कॅरिअर संवारने के लिए युवाओं में ललक दिखी। दूसरे दिन सुबह से ही युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर शिक्षा से संबंधित जानकारी हासिल की। एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़े सवालों का जवाब दिया गया। अंतिम दिन 200 युवाओं ने काउंसलिंग कराई। हर घंटे लकी ड्रा निकाले गए, जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका लकी ड्रा निकाला, उसे घड़ी दी गई। छात्र दीपांशू को मोबाइल देकर पुरस्कृत किया गया। 60 फीसदी से ज्यादा अंकों से इंटर पास छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
शहर के घंटाघर के निकट स्थित होटल गणेश में युवाओं के लिए कॅरिअर संवारने के लिए ‘अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य-17’ के सभी में कॅरिअर संवारने को जोश व जज्बा दिखा। अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ के सारिक ने बच्चों को बीटेक की जानकारी दी। कहा कि 12वीं में अच्छे नंबर से पास करने वाले मेधावियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। रूबीक्स रोस्ट्रम लखनऊ के आदित्य ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी चाहिए। इंजीनियर आदित्य कुमार ने युवाओं की काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं किसी भी स्ट्रीम से हों, उनके लिए अलग-अलग विकल्प हैं। न कि डॉक्टर या फिर इंजीनियर ही बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए अलग-अलग नए कोर्सेज हैं, जिसे करके युवा रोजगार प्राप्त करके अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर पांडेय ने किया।
इनसेट
बोले युवा, अच्छी जानकारी मिली
अमर उजाला एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2017 में भाग लेने वाले युवा सुयश, आयुष पांडेय, करन ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत सीखने को मिला। अमर उजाला का यह सराहनीय कदम है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। सपना, समवर्तिका पांडेय, साक्षी ने कहा कि एक छत के नीचे कई शिक्षण संस्थाओं के स्टॉल लगाने से बहुत कुछ सीखने को मिला। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।
विज्ञापन
इनसेट
कार्यक्रम में प्रतिभागी होने वाले संस्थान
हीरो इलेक्ट्रिक विह्कल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीएफएआई देहरादून, रूबीक्स रोस्ट्रम लखनऊ, इंट्रीगल यूनिवर्सिटी लखनऊ, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ग्रेटर नोएडा व इलाहाबाद, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ।