{"_id":"593505be4f1c1be6028b456e","slug":"1496647115171-80-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू आरती को मिलेंगे 1.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू आरती को मिलेंगे 1.80 लाख
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू महाआरती के लिए हर माह मिलेंगे 1.80 लाख
महाआरती के लिए दो समितियों को तीन-तीन हजार प्रतिदिन मिलेगा : डीएम
अयोध्या। योगी सरकार ने अयोध्या को एक और सौगात देते हुये रामनगरी में होने वाली नित्य महाआरती के लिए हर माह 1.80 लाख रुपये शासकीय सहायता देने का ऐलान कर दिया है। गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू तट पर महाआरती से पहले जिलाधिकारी संतोष कुमार राय इसकी जानकारी दी।
डीएम ने बताया कि विगत 31 मई को अयोध्या यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नित्य महाआरती के लिए शासकीय सहयोग की मांग की गयी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरा करते हुए 1.80 लाख की स्वीकृति दी है। डीएम ने बताया कि इसके तहत 1 लाख 80 हजार प्रतिमाह आरती कराने वाली समिति को दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि तीन माह के लिए 5 लाख 40 हजार की धनराशि स्वीकृति की जा चुकी है। अयोध्या में दो समितियों सरयू सेवा समिति व आंजनेय सेवा संस्थान एवं विकास समिति द्वारा सरयू नदी के तट पर दैनिक सरयू आरती विगत कई वर्षों से करायी जाती है। सरयू सेवा समिति के प्रबंधक सांसद लल्लू सिंह व संरक्षक महंत नृत्यगोपाल दास हैं, जबकि आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास हैं। शशिकांत दास ने अयोध्या दौरे पर आये मुख्यमंत्री से शासकीय सहायता की मांग की थी। डीएम ने बताया कि दोनों समितियों को रोजाना तीन-तीन हजार की सहायता दी जाएगी।
इस अवसर पर मौजूद नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो संकल्प लिया था वह पूरा किया। इस अवसर पर मां सरयू की भव्य महाआरती भी उतारी गयी। इस दौरान रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास, डीआईजी आरके साहू, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।