{"_id":"66fc9174bc49aec59a0c05cd","slug":"1428-km-road-of-outer-ring-road-will-be-four-lane-lucknow-news-c-13-1-lko1029-898091-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आउटर रिंग रोड की 14.28 किमी सड़क होगी फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आउटर रिंग रोड की 14.28 किमी सड़क होगी फोर लेन
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई रोड पर रैथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल पार्क) तक आउटर रिंग रोड की 14.28 किमी सड़क को फोर लेन किया जाएगा। रैथा अंडरपास का भी सौंदर्यीकरण होगा। इससे आवागमन में व्यापक सुधार आएगा।
योजना पर खर्च होने वाला 139.56 करोड़ रुपये का बजट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी कर दिया है। पीएम मित्र पार्क प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश सरकार ने कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। पीएम मित्र पार्क में 8.4 किमी सड़क को दो लेन किया जाएगा। प्रोजेक्ट लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष की देखरेख में पूरा होगा।
एक लाख को रोजगार देगा टेक्सटाइल पार्क
मलिहाबाद के अटारी गांव में विकसित किए जा रहे टेक्सटाइल पार्क को पीपी पार्टनरशिप के जरिये विकसित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से एक लाख लोगों को रोगजार मिलेगा। सड़क फोर लेन किए जाने से टेक्सटाइल पार्क को बड़े स्तर पर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
भविष्य के अनुसार बढ़ाई जा रही कनेक्टिविटी
पूरे क्षेत्र को कनेक्टिविटी व भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। अटारी गांव एनएच-20 और एसएच-20 से करीब 20 किमी दूर है। ये दोनों लखनऊ को सीतापुर व हरदोई से जोड़ने वाली चार लेन की सड़कें हैं। कनेक्टिविटी के लिए छह लेन वाली 20 किमी लंबी आउटर रिंग रोड भी है। पार्क के लिए रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर है। पार्क के लिए तय स्थान से मलिहाबाद स्टेशन महज 16 किमी पर है, जबकि लखनऊ स्टेशन 40 किमी की दूरी पर है। अमौसी एयरपोर्ट से पार्क 45 किमी दूर है।