फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आदमखोर कुतों ने बालक को नोच डाला, गंभीर

आदमखोर कुतों ने बालक को नोच डाला, गंभीर

Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आदमखोर कुतों ने बालक को नोच डाला, गंभीर
आदमखोर कुत्तों ने बालक को नोच डाला, गंभीर
विज्ञापन



सीतापुर। खैराबाद में अब तक 12 बच्चों की जान ले चुके आदमखोर कुत्तों के झुंड ने रविवार को क्षेत्र के ही फिरोजपुर गांव में एक बालक पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से लैस गांव के लोगों ने किसी तरह से बालक को बचा तो लिया, मगर तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नाेंच डाला था।


इसके चलते जिला अस्पताल में भर्ती बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। बालक पर हमले से करीब तीन घंटे पहले कुत्तों के झुंड ने तालगांव के भगौतीपुर में एक किसान पर हमला कर दिया। हालांकि किसान जान बचाने में कामयाब रहा। जबकि खेतों में मौजूद अन्य किसानों ने घेराबंदी कर एक कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन



खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी उत्तम का पुत्र अमन (11) रविवार दोपहर गांव के बाहर अपने खेत में आम के पेड़ के नीचे आम बीन रहा था। इसी दौरान आदमखोर कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। इससे पहले कि बालक कुछ समझ पाता, कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमन पर कुत्तों का हमला देख वहां मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत से कुत्तों को खदेड़ा। मगर तब तक अमन गंभीर रूप से घायल हो चुका था।


कुत्ते उसके शरीर के कई अंगों से मांस नोच चुके थे। घायल अमन को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के करीब तीन घंटे पहले आदमखोर कुत्तों के झुंड ने तालगांव के दसेलिया निवासी किसान गुरुचरन सिंह पर हमला बोला था।



गुरुचरन के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। इसके चलते कुत्तों का झुंड वहां से भाग गया। मगर ग्रामीणों ने एक कुत्ते को घेरकर मार डाला। ये हमले ऐसे वक्त पर हो रहे हैं। जब प्रशासन आदमखोर कुत्तों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दावे कर रहा है। इसके बावजूद आदमखोर कुत्तों के हमलों में कोई कमी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed