फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विकास और भरोसे ने दूसरी बार दिलाई कुर्सी

विकास और भरोसे ने दूसरी बार दिलाई कुर्सी

Sun, 03 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
विकास और भरोसे ने दूसरी बार दिलाई कुर्सी
बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच में हुए चुनाव में विकास और जनता के बीच विश्वास के बलबूते निर्दल प्रत्याशी रूबीना रेहान ने जीत दर्ज की है। इसके पीछे उनके पति हाजी रेहान की बेदाग छवि को अहम माना जा रहा है। उधर रिसिया में 15 साल बाद भाजपा को पटखनी देकर हाजी महमूद ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

जिले में हुए निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद नानपारा में कांग्रेस के अब्दुल मोईद और नगर पंचायत जरवल में कांग्रेस की तस्लीम बानो अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। यह दोनों पहली बार अध्यक्ष बने हैं। नगरपालिका परिषद बहराइच में निर्दल प्रत्याशी रूबीना रेहान अध्यक्ष पद का चुनाव जीती हैं। निवर्तमान चेयरमैन हाजी रेहान के पांच साल में कराए गए विकास कार्यों को इसके पीछे सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। शहर की सड़कों की पटरियों को दुरुस्त कराने के साथ ही नगर में स्ट्रीट लाइटों को लगाए जाने का काम काफी सराहा गया है। इसी तरह नगर पंचायत रिसिया में भाजपा से टिकट कटने के बाद निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम ने बागी तेवर अपना लिए। वहीं भाजपा ने जयप्रकाश पर भरोसा जताते हुए उनको टिकट थमा दिया। लेकिन भाजपा की अंदरूनी उठापटक का सीधा फायदा निर्दल प्रत्याशी हाजी महमूद ने उठाया। वह 211 मतों से जीतकर अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। गौरतलब है कि लगभग 15 वर्षों से रिसिया नगर पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में जा रहा था। मगर इस बार हुए चुनाव में बाजी पलट गई।
विज्ञापन

विकास को दी तरजीह
शहर निवासी इकराम और बन्ने ने कहा कि नगर में विकास तेजी से हुआ था। पांच साल में निर्विवाद छवि होने के कारण रूबीना रेहान को जनता ने कुर्सी पर बिठाया है। उम्मीद है आने वाले पांच सालों में नगर का विकास तेजी के साथ होगा। शहर निवासी टीसू सिंह और अखिलेश तिवारी ने कहा कि इस बार मतदाता चुप्पी साधे हुए था। कम मतदान प्रतिशत होने के कारण नगर में सीधा फायदा हाजी रेहान को मिला है। अब आने वाला समय ही तय करेगा कि जनता का फैसला कहां तक सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed