{"_id":"59ce8e3e4f1c1bec538b5088","slug":"141506709054-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार देर रात दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह हादसे की सूचना परिवारीजनों को मिली। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
कैसरगंज थाना अंतर्गत जमलदीपुर गांव निवासी बृजेश वर्मा (25) पुत्र चेतराम व विशाल वर्मा (27) पुत्र राधेश्याम गुरुवार देर रात धनसरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां पर दावत खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार युवक जब बहराइच-लखनऊ मार्ग पर पवही गांव के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। काफी देर तक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े रहे। मदद न मिलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सबह सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर आए। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को जिम्मेदार मानते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे जमल्दीपुर गांव के निकट बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर एसडीएम पंकज कुमार, सीओ दिनेश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। आधे घंटे बाद भीड़ को मार्ग से हटाया गया। तब यातायात बहाल हो सका। एसएचओ ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। शीघ्र ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।