फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 thousand shikshamitra to become teachers.

खुशखबरी: 14 हजार शिक्षामित्र बनेंगे सहायक शिक्षक

Mon, 23 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
14 thousand shikshamitra to become teachers.

सूबे में 14 हजार और शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इन सभी शिक्षामित्रों को दूसरे बैच में दूरस्थ बीटीसी प्रशिक्षण दिया गया था।

विज्ञापन


9 अप्रैल, 2015 को द्वितीय बैच के 91 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का शासनादेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत 77 हजार शिक्षामित्र ही समायोजित हो पाए थे कि हाईकोर्ट ने समायोजन रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


इसके चलते बाकी बचे 14 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया जहां की तहां ठप हो गई। बहराइच, बलरामपुर और गोण्डा में तो नियुक्ति पत्र भी तैयार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समायोजन का रास्ता हुआ था साफ

14 thousand shikshamitra to become teachers.

पिछले साल 7 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद इनके समायोजन का रास्ता साफ हो गया था।

शासन के सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में नया शासनादेश जारी करने की जरूरत भी नहीं है। बेसिक शिक्षा निदेशालय को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed