फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 huts burnt to ashes in Gudamba in Lucknow.

लखनऊ: चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में 14 झोपड़ियां जलकर खाक

Sat, 26 Feb 2022 12:57 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Feb 2022 12:57 PM IST
सार

लखनऊ के गुडंबा में भड़की आग में 14 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास अन्य झोपड़ियों की धू धूकर जलने लगीं।
 

विज्ञापन
14 huts burnt to ashes in Gudamba in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गुडंबा के जाहिरपुर गांव में शनिवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आने से 14 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


गुडंबा के जाहिरपुर गाँव मे छत्रपाल के खाली प्लॉट में असमिया और बंग्लादेशी मजदूर झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक झोपड़ी में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गयी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास अन्य झोपड़ियों की धू धूकर जलने लगीं। इनमें मौजूद महिलाओं व बच्चों समेत अन्य लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मजदूरों की झोपड़ियां और उनके गृहस्थी के सामान जल गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed