फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 fake medicines of cancer kidney liver and heart in market ban on purchase and sale by issuing batch number

UP: कैंसर, किडनी, लिवर व दिल की 14 नकली दवाएं बाजार में, बैच नंबर जारी कर खरीद और बिक्री पर लगाई रोक

Thu, 22 Dec 2022 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Dec 2022 09:02 AM IST
सार

औषधि निरीक्षकों को निरंतर जांच के निर्देश के साथ ही नकली दवाओं को नष्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। मंगलवार को आगरा के एमएच फार्मा में छापे के दौरान 14 नकली दवाएं पकड़ी गईं थीं। यहां करीब चार लाख 82 हजार की दवाएं मिलीं। पूछताछ में पता चला कि संबंधित बैच की दवाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्से में भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
14 fake medicines of cancer kidney liver and heart in market ban on purchase and sale by issuing batch number
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कैंसर, किडनी, लिवर और हृदय रोग की नकली दवाओं की बड़ी खेप बाजार में उतार दी गई है। यह काला कारोबार नामचीन कंपनियों के रैपर का प्रयोग कर किया जा रहा है। मामला प्रकाश में आने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऐसी 14 नकली दवाओं के बैच नंबर जारी कर बिक्री व खरीद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षकों को निरंतर जांच के निर्देश के साथ ही नकली दवाओं को नष्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। मंगलवार को आगरा के एमएच फार्मा में छापे के दौरान 14 नकली दवाएं पकड़ी गईं थीं। यहां करीब चार लाख 82 हजार की दवाएं मिलीं। पूछताछ में पता चला कि संबंधित बैच की दवाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्से में भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


ये बैच प्रतिबंधित
सिप्ला लि. सिक्किम की डायटोर-10 : बैच नं. एनएन 21208, एनएन 20954, इसी कंपनी की मोंटेर-10 : बैच नं. एसएन 20446, एनएस 21076, एनएन 21615, आईपीसीए लैबोरेटरी की जीरोडाल टीएच 4 : बैच नं. एफएसटी 011022 एएस, जायडस की एटोर्वा 20 : बैच नं. एल 201281, अटोर्वा 10 बैच नं. एल 200712, मार्टिन एंड हैरिस लैबोरेटरी की यूरीस्पास : नं. टीयूआर-1940 व टीयूआर-1941, मैक्लेडस फार्मा की बायो डी3 प्लस : बैच नं. केबीसी 2252ए, यूएसवी प्रा.लि. की रोजीडे 10 : बैच नं 28023445 व 28023610, टोरेंटो फार्मा की डिलजेम एसआर : बैच नं. 2 टी 15 जे 003 को बैन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली दवाओं पर रोक के लिए लगातार हो रही है जांच
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त (ड्रग) एके जैन ने बताया कि नकली दवाओं की ब्रिकी न हो इसके लिए प्रदेश भर में औषधि निरीक्षक लगातार जांच में जुटे हैं। आगरा में पकड़ी गई 14 दवाओं के बैच नंबर जारी करते हुए इनकी खरीद और बिक्री पर रोक लगाई गई है। जहां भी ये दवाएं पाई जाएंगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

वहीं, सूत्रों का कहना है नकली दवाएं दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तैयार की जा रही हैं। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी पकड़ी गई। इसी तरह गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी में भी नकली दवा को नामचीन कंपनी के रैपर में पैक करने के आरोप में कई लोगों को जेल भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed