फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 case filed for inappropriate comments on Kamlesh Tiwari murder case.

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर प्रदेश में 14 के खिलाफ केस

Mon, 21 Oct 2019 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
14 case filed for inappropriate comments on Kamlesh Tiwari murder case.
- फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने की कोशिश करने वाले 14 लोगों को चिह्नित कर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ में सबसे अधिक चार मुकदमे, प्रयागराज और औरैया में 2-2 मुकदमे, हरदोई, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, देवरिया, सहारनपुर और हमीरपुर में एक-एक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय स्तर से फेसबुक और ट्विटर के 67 अकाउंट को ब्लॉक कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद से सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल की मॉनिटरिंग के माध्यम से 14 एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासुका के तहत भी हो सकती है कार्रवाई
पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि ऐसे लोग जो सोशल मीडिया पर सुनियोजित रूप से नफरत फैलाने वाले पोस्ट कर रहे हैं उन्हें अलग से चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर रासुका के तहत भी कार्रवाई करने पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed