Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi says the golden glow of countless lamps will proclaim victory, and the 'Deepotsav' will become a s

यूपी: सीएम योगी बोले- लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा से होगा विजय का उद्घोष, एकात्मता का प्रतीक बनेगा दीपोत्सव

Sat, 07 Nov 2026 10:27 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 07 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव पर उपराष्ट्रपति, विदेशी राजनयिकों, साधु-संतों और रामभक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा सत्य और धर्म की विजय का संदेश देगी। दीपोत्सव समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और वसुधैव कुटुम्बकम् का प्रतीक बनेगा।

विज्ञापन
UP: CM Yogi says the golden glow of countless lamps will proclaim victory, and the 'Deepotsav' will become a s
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति, विदेशी राजनयिकों, साधु-संतों और देश-विदेश से आए रामभक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरयू तट पर बसी धर्मनगरी अयोध्या दिव्य दीपोत्सव के लिए पूरी तरह सज चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों सनातनियों की आस्था का प्रतिफल आज लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा के रूप में दिखाई देगा।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश और सत्य व धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष करेगा। इस अवसर पर अवधपुरी का कण-कण उल्लास और भक्ति से भरा है।

योगी आदित्यनाथ ने आयोजन में शामिल होने आ रहे उपराष्ट्रपति, मित्र देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों, विशिष्ट अतिथियों, साधु-संतों और रामभक्तों का प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश देने वाले इस पर्व में सभी की मौजूदगी दीपोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से धर्म, मर्यादा और प्रकाश के इस महापर्व का साक्षी बनने की अपील करते हुए अपना संदेश 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ समाप्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed