Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Have you heard? A mix of joy and sorrow at a wedding; a politician’s love for his home state; and tales of the

सुना है क्या: शादी पर कहीं खुशी कहीं गम, नेताजी की अपने प्रदेश से मोहब्बत; 'बख्शीश का डर' के किस्से

Sat, 07 Nov 2026 10:59 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 07 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Have you heard? A mix of joy and sorrow at a wedding; a politician’s love for his home state; and tales of the
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'शादी पर कहीं खुशी कहीं गम' की कहानी। इसके अलावा 'नेताजी की अपने प्रदेश से मोहब्बत' और 'बख्शीश का डर...' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

 

Trending Videos

शादी पर कहीं खुशी कहीं गम

प्रदेश के एक बड़े महकमे से जुड़ी शादी आजकल काफी चर्चा में है। चर्चा में भी क्यों न हो, वह है भी तो एक खास की। हालांकि इसे लेकर एक तरफ जहां महकमे में जश्न का माहौल है तो युवाओं का एक तबका इस पर अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं। आए दिन सड़क पर उतर रहे ये युवा कह रहे हैं कि आपकी तो शादी हो जाएगी लेकिन हमारी शादी का भी ध्यान रखिए। अगर विभाग हमारे मामले पर निर्णय नहीं लेगा तो हमारी शादी का क्या होगा? अब इसे लेकर विभाग में शादी को लेकर और चर्चा बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी की अपने प्रदेश से मोहब्बत

उच्च सदन में जाने वाले प्रदेश के नेता को अपने प्रदेश से बेहद प्यार है। दिवाली पर उनसे मिलने कुछ जिला स्तर के अधिकारी आए। उन अधिकारियों ने नेताजी को दिवाली का भेंट दिया। पिछली बार की अपेक्षा इस बार का गिफ्ट हल्का था। ऐसे में नेताजी मुस्कुराए, लेकिन उनके हर काम का हिसाब रखने वाले कार्मिक ने उन अधिकारियों को अकेले में बुलाकर फटकार लगाई। यह भी समझाया कि नेताजी प्रदेश छोड़कर जाने वाले नहीं है। इसलिए गलतफहमी में न रहना और आगे से ध्यान रखना।
 

विज्ञापन

बख्शीश का डर

त्योहारी सीजन में बख्शीश सामान्य बात है लेकिन सरकारी दफ्तरों में बख्शीश के डर से बाहरी लोगों ने हफ्ते भर से किनारा कर लिया। हाल ये है कि सचिवालय हो या एनेक्सी, बापू भवन हो या लोकभवन...कोई भी नया चेहरा किसी विभाग में दिख गया तो सेवकों में उनकी सेवा का ऐसा जज्बा उमड़ पड़ता है कि 400 मीटर दूर खड़ी गाड़ी तक सीऑफ करने चले आ रहे हैं। उसमें भी नीले नोट की कोई पूछ नहीं है। हरे से नीचे बात नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed