{"_id":"5cc88d82bdec220708712c83","slug":"131556647298-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी परिवार के डीएनए में है झूठ: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी परिवार के डीएनए में है झूठ: योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी परिवार के डीएनए में है झूठ : योगी
अमेठी। दो माह में तीसरी बार अमेठी पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जगदीशपुर में आयोजित जनसभा में गांधी परिवार पर हमला बोला। योगी ने कहा कि झूठ बोलना गांधी परिवार के डीएनए में है।
योगी ने गांधी परिवार पर अमेठी वालों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में ऐसी मोदी लहर चल रही है, जिसमें पूरा का पूरा विपक्ष उड़ जाएगा। योगी से पहले स्मृति ईरानी ने भी जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जगदीशपुर के मौर्या की बाग में स्मृति के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। शाम करीब सवा चार बजे पहुंचे योगी सभा में लगातार गांधी परिवार पर हमलावर रहे।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि जब मोदी सरकार आती है तो देश का एक शाही परिवार कहता है ईवीएम में गड़बड़ी है। मैं नामांकन के दिन आया था। उस दिन ही ये तय हो गया था कि स्मृति ईरानी 23 मई को सांसद बन रही हैं।
योगी ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी का नाम था, अब नाम के साथ उनका काम भी है। योगी ने कहा कि राहुल गांधी दोहरा चरित्र दिखाना बंद करें। वो इटली के साथ भारत के लोगों को भी गुमराह कर रहे हैं।
पहले मुझे लगता था कि कांग्रेस का ये सांसद ही झूठ बोलता था, लेकिन ये तो इनके डीएनए में है। बहन भी झूठ बोलने लगी है। इन लोगों ने गरीब किसानों की जमीन हड़प ली सम्राट साइकिल के नाम पर।
देश की रक्षा के लिए राष्ट्रवाद बहुत जरूरी है। आज देश में नक्सल प्रभावित 5 से 6 राज्य ही बचे हैं। पहले इनकी संख्या इससे बहुत अधिक थी। आज आपके जिले में क्लाश्निकोव राइफल बनने जा रही है, जो देश से आतंकवाद को खत्म करेगी, देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
देश मजबूत होगा तो हम भी मजबूत होंगे। पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब देश की सुरक्षा पर कोई बात नहीं होती थी। आतंकवादी हमले होते थे तो ये लोग चैन की नींद सोते थे। उस समय पाकिस्तान हमें डरा रहा था, लेकिन आज जब आतंकवादी हमले होते हैं तो तत्काल जवाब दिया जाता है।