फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दो अधिग्रहीत वाहन लेकर भाग निकले चालक

दो अधिग्रहीत वाहन लेकर भाग निकले चालक

Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो अधिग्रहीत वाहन लेकर भाग निकले चालक
बहराइच। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण शुरू किया है। कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर सोमवार को 21 वाहनों को खड़ा कराया गया था।
विज्ञापन


सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अशोक कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय को वाहनों की सूची उपलब्ध कर दी गई है। वाहन चालकों व मालिकों को अधिग्रहण का आदेश दिया गया है।


इसके बाद भी अधिग्रहीत वाहनों में से वाहन संख्या यूपी 46 टी 0079 मैक्स तथा वाहन संख्या यूपी 46 टी 0074 मैक्स के चालक बिना अनुमति लेकर भाग गए।

एआरटीओ ने बताया कि निर्वाचन कार्य में व्यवधान पर वाहन स्वामी श्रावस्ती जनपद के गिलौला बाजार निवासी रामजी पटवा व चालक चेत राम तथा गिलौला निवासी एपी शुक्ला तथा चालक मोहम्मद शमी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वाहनों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए एआरटीओ श्रावस्ती को पत्र भेजा गया है।

21 असलहों के लाइसेंस निलंबित, नोटिस
बहराइच। जनपद में लोकसभा चुनाव को देखते हुए थानों में असलहों को जमा किया जा रहा है। असलहा जमा करने में लाइसेंस लेने वाले 21 लोगों ने लापरवाही बरती है।

जिला मजिस्ट्रेट शंभु कुमार ने 21 शस्त्र लाइसेंसों को निलम्बित कर दिया है। शस्त्र लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed