{"_id":"5bc775e7bdec220a7e0f7334","slug":"131539798503-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर सोते मिले सिपाही और होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर सोते मिले सिपाही और होमगार्ड
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर सोते मिले सिपाही और होमगार्ड
गौरीगंज। यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल व होमगार्ड सड़क किनारे चारपाई पर सोते मिले। एक युवक ने दोनों की सोते समय फोटो खींचकर एसपी के सीयूजी नंबर पर पोस्ट कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
गौरीगंज थाने की यूपी-100 की पीआरवी पर हेड कांस्टेबल बख़्त बहादुर सिंह व होमगार्ड राणा नरसिंह बहादुर सिंह की ड्यूटी लगी है। दोनों ड्यूटी के दौरान सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। तभी एक युवक ने सोते समय दोनों की फोटो खींचकर एसपी अनुराग आर्य के सीयूजी नंबर पर वाट्सएप कर दी थी।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को हेड कांस्टेबल बख्त बहादुर सिंह को किया निलंबित कर दिया, जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भेजा है। एसपी ने बताया कि, मामले की जांच एएसपी बीसी दुबे को सौंपी गई है।