{"_id":"5b2fe0754f1c1b53268b7c08","slug":"131529864309-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाएगा आरएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाएगा आरएसएस
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 26 जून को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाएगा। इस दिन सभी शाखाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख महेश शर्मा ने बताया कि वैसे तो संघ के स्वयं सेवक समाज में होने वाले सभी उत्सवों को मनाते व उसमें बढ़-चढ़ कर सहभागिता करते है,ं लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष भर में छह उत्सवों को प्रमुखता से मनाता है। हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव भी उन छह उत्सवों में से एक है।
उन्होंने बताया कि इस दिन ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी विक्रमी संवत 1731, सन 1674 में छत्रपति शिवाजी ने देश को मुगल शासकों से मुक्ति दिलाकर हिंदू पद पादशाही की स्थापना की थी। शिवाजी ने कुल 276 युद्ध लड़े थे और सभी में उन्होंने विजय प्राप्त की थी। गुरिल्ला युद्ध प्रणाली वीर शिवाजी की ही देन थी। मुगलों को देश से बाहर करने का अभियान शिवाजी ने ही चलाया था तो कुछ मुगल राजाओं ने शिवाजी के खिलाफ क्षत्रिय न होने का दुष्प्रचार भी किया था। उस पर लंबी बहस छिड़ने के बाद काशी के विद्वान पंडित गागा भट्ट ने पूरे देश में घूम-घूमकर शिवाजी के क्षत्रिय होने की लोगों को जानकारी देने का काम किया और पंडित गागा भट्ट ने ही ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को शिवाजी का राज्याभिषेक किया था। संघ इस दिन को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप मनाता चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सभी खंडों में संघ की शाखाओं पर यह उत्सव मनाया जाएगा। सीतापुर नगर में 26 जून को नगर की विवेकानंद शाखा ए प्रेम नगर झूले लाल पार्क पर प्रात: साढ़े पांच बजे से उत्सव मनेगा। नगर संघ चालक सुरेश नारायण नगर कार्यवाह ज्योति शंकर ने सभी स्वयंसेवकों व हिंदुत्व प्रेमियों से इस कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है। जिला कार्यवाह कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले के सभी खंडों मिश्रिख, महोली, लहरपुर, हरगांव, खैराबाद, मछरेहटा में भी यह उत्सव को शाखाओं पर मनाया जाएगा।