{"_id":"5b1d53254f1c1b614d8b5b2d","slug":"131528648485-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक व कारतूस के साथ दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक व कारतूस के साथ दो को दबोचा
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। गूढ़ चौराहे पर चेकिंग के दौरान मोतीपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ लखीमपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो कारतूस, एक तमंचा व 500 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। पुलिस ने सामानों को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने मोतीपुर पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए थे। उसी के तहत प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर स्थित गूढ़ चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे।
इसी दौरान लखीमपुर की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर बाइक के कागजात मांगे तो सभी कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो दोनों ने बाइक चोरी होने की बात बताई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बाइक के डिक्की की तलाशी ली तो एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा 500 ग्राम चरस बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक चोरी करने की बात दोनों ने स्वीकारी है। बाइक व बरामद अन्य सामान को सीज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली अंतर्गत पंडितपुरवा मिर्जापुर गांव निवासी सुशील भार्गव तथा सुरेश भार्गव के रूप में हुई है।