फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तेंदुए के हमले में किसान जख्मी

तेंदुए के हमले में किसान जख्मी

Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में किसान जख्मी
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के ककरहा व सुजौली रेंज में तेंदुओं का उत्पात थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह जंगल से निकले तेंदुए ने ककरहा रेज के मझरा दोआबा गांव के निकट खेत की जोताई कर रहे किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ने पर उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन


सुजौली रेंज के मटेही में एक भैंस को तेंदुए ने निवाला बना लिया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया है। हमले से लोग दहशत में हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत मझरा दोआबा गांव जंगल के निकट है। गांव कछार क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन


गांव निवासी नंदराम (25) पुत्र कमलेश कुमार किसान है। वह मंगलवार सुबह नौ बजे के आसपास खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने नंदराम पर हमला कर दिया। नंदराम ने डंडे से तेंदुए को मारा और शोर मचाया। आसपास के अन्य ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तेंदुआ पुन: जंगल की ओर चला गया। तेंदुए ने नंदराम के सिर व हाथ में जख्म किया है। ग्रामीणों ने सूचना ककरहा रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या, वन रक्षक अवधनरेश शुक्ला टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पद चिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए घायल किसान को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है।


भैंस पर हमला कर मार डाला
बिछिया। सुजौली रेंज अंतर्गत मटेही गांव निवासी सरदार सतनाम सिंह की भैंस पर सोमवार रात जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर मार डाला। काफी देर बाद लोगों को पता चला, तब शोर मचाया गया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। वन्यजीव रक्षक परशुराम त्रिपाठी व वन रक्षक मोहरनाथ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed