फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कोतवाली में गंदगी देख भड़के डीआईजी

कोतवाली में गंदगी देख भड़के डीआईजी

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में गंदगी देख भड़के डीआईजी
कोतवाली में गंदगी देख भड़के डीआईजी
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर कोतवाली में शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी फैजाबाद रेंज ओंकार सिंह परिसर में गंदगी देखकर भड़क उठे। डीआईजी ने एक सप्ताह में सुधार की चेतावनी देते हुए दोबारा निरीक्षण करने की बात कही है।

शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक कोतवाली पहुंचे डीआईजी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने सबसे पहले कोतवाली के अभिलेखों व साफ-सफाई पर नजर डाली तो उन्हें हर तरफ गंदगी ही गंदगी मिली।
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी ने कहा कि, कोतवाली परिसर साफ-सुथरा रखा जाए। उन्होंने सात दिन की मोहलत देते हुए दोबारा निरीक्षण करने की बात कही।

डीआईजी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि, वे थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या सुनने के साथ ही निष्पक्ष तरीके से निस्तारण कराएं। इस मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी वीपी श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed